search

टाटा स्टील झारखंड में करेगी ₹11,000 करोड़ निवेश, टीनप्लेट विस्तार पर 2600 करोड़

cy520520 2026-1-26 10:57:27 views 1275
  

गणतंत्र दिवस पर टाटा स्टील परिसर, जमशेदपुर।  



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील झारखंड मे 11 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ दावोस मे एमड़ी टीवी नरेंद्रन के साथ एमओयू किया है और 2028-29 मे सभी चार प्रोजेक्ट धरातल मे उतर जाएगी।

यह कहना है टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरा रामम का। 77वे गणतंत्र दिवस पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि टाटा स्टील शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिस पर लगभग 7000 करोड़ का निवेश हो रहा है।
कोम्बी मिल के लिए 1100 करोड़

इसके अलावा टिनप्लेट कंपनी के विस्तारीकरण पर 2600 करोड़ और कोम्बी मिल मे 1100 करोड़ का निवेश कर रही है। कोम्बी मिल अभी रेम्प अप स्टेज पर है। मुख्यमंत्री से समय लिया जा रहा है ताकि इसका उद्घाटन हो सके।  
वन नेशन, वन स्टील की दिशा में काम

वहीं गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश के लिए गीता, बाइबल और कुरान की तरह है और देश के विकास मे टाटा स्टील ने भी महती भूमिका निभाई है। झारखंड के विकास में योगदान देते रहेंगे।

वर्तमान मे टाटा स्टील वन नेशन वन स्टील की दिशा मे काम कर रही है। टाटा स्टील समुदाय के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल प्रशिक्षण सहित अन्य क्षेत्रों मे काम कर रही है।

टाटा स्टील सेफ्टी, अनुशासन, नैतिकता पर लगातार काम कर रही है इस मौक़े पर उन्होंने परेड का भी निरिक्षण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725