search

नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया बुलडोजर, विरोध के बाद 24 घंटे का दिया समय

Chikheang 2026-2-13 19:26:37 views 1264
  



संवाद सूत्र, विद्युतनगर। नगर पालिका टांडा की टीम मुख्य मार्गों पर नालियों से अतिक्रमण हटाने निकली। अतिक्रमण हटाते हुए टीम ज़ुबेर चौराहे से हयातगंज पुलिस चौकी के करीब पहुंची ही थी कि व्यापारियों की पालिका टीम से बहस हो गई।

काफी देर चले बहस के बाद पालिका की टीम ने कार्रवाई स्थगित कर स्वयं नालियों से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। टांडा के मुख्य मार्गों के किनारे नालियों से अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका की टीम सक्रिय दिखी।

टीम ने जेसीबी के जरिए नालियों पर लगाए गए टीनशेड, चबूतरा ध्वस्त कर दिया। ज़ुबेर चौराहे से शुरू हुआ यह अभियान दर्जनों लोगों का अतिक्रमण हटाते हुए चौक स्थित हयातगंज पुलिस चौकी के करीब पहुंची। यहां व्यापारियों ने टीम पर बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई का आरोप लगाया।

अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिए जाने की मांग

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्त, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कृष्णकुमार सोनी, नगर अध्यक्ष भूपेश जायसवाल समेत अन्य व्यापारियों ने बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों को स्वयं से नालियों से अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- इंटर-BA के छात्रों ने किया प्रसूता का ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटल किया था रेफर; दो आरोपित गिरफ्तार

अतिक्रमण प्रभारी आशीष कुमार चौहान, सह प्रभारी शमशाद ज़ुबैर आदि से हुई वार्ता के बाद कार्रवाई स्थगित कर दी गई। तय हुआ कि व्यापारी स्वयं से नालियों से टिनशेड आदि हटा लेंगे, ऐसा नहीं होने पर शनिवार को अपराह्न तीन बजे से पालिका परिषद की टीम दोबारा मुख्य मार्गों पर नालियों से अतिक्रमण हटाने निकलेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244