search

बरसाना में राधारानी मंदिर तक रोपवे का फिर ट्राॅयल, IIT रुड़की की टीम आज करेगी सर्वे

cy520520 5 hour(s) ago views 678
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। तकनीकी खराबी के चलते बरसाना स्थित रोपवे का संचालन शुक्रवार को भी बंद रहा है। आइआइटी रुड़की की टीम शनिवार को रोपवे का निरीक्षण करने आएगी। शुक्रवार को टीम को आना था, लेकिन किसी कारण से नहीं आ पाई।

फाइनल सर्वे के बाद ही रोपवे का संचालन श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो सकेगा। रोपवे के अधिकारियों ने भी ट्रायल किया है। लगातार संचालन कर देखा है।

राधारानी मंदिर पर मंगलवार को रोपवे से दर्शन करने जा रहे गृह मंत्री अमित शाह के रिश्तेदारों की ट्राॅली बिजली जाने पर बैक हो गई। सुरक्षा गार्डों के मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया था। इसके बाद रोपवे का संचालन रोक दिया गया है।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अभियंता भी रोपवे का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन आइआइटी रुड़की की टीम के फाइनल सर्वे के बाद ही रोपवे का संचालन श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो सकेगा।

रोपवे के डायरेक्टर अभय अवस्थी ने बताया कि रोपवे का ट्रायल कर लिया गया है और संचालन कर के भी देखा है। आइआइटी रुड़की की टीम शनिवार को रोपवे के सर्वे के लिए आनी है। टीम द्वारा हरी झंडी मिलने पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अमरदीप ने बताया कि आइआइटी रुड़की की टीम को शनिवार को आना है। सर्वे में सबकुछ ठीक मिलने पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157017