search

UP के पांच शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आगरा में शुरू हो गया चार्जिंग स्टेशन

deltin33 5 hour(s) ago views 509
  

ISBT आगरा में लगा चार्जिंग स्टेशन।



जागरण संवाददाता, आगरा। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) परिसर स्थित फोर्ट डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन ने गुरुवार से काम करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ फर्रूखाबाद के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है।

आगरा से बुलंदशहर, बदायूं और अलीगढ़ समेत पांच शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की तैयारी है।

आगरा रोडवेज काे फरवरी 2025 में 38 इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं। प्रत्येक बस का मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक है।वर्तमान में 18 बसें मथुरा, बरसाना और नोएडा मार्ग पर संचालित हो रही हैं।

फोर्ट डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनने के इलेक्ट्रिक बसों को अब अन्य शहरों जैसे बदायूं, बुलंदशहर और फर्रूखाबाद व अलीगढ़ रूट पर भी संचालित करने की तैयारी है। एक बार चार्ज होने पर इलेक्ट्रिक बस 200 किमी की दूरी तय करेगी।

रोडवेज द्वारा इलेक्ट्रिक बसों की निर्धारित गति 80 किमी प्रति घंटा तय की गयी है। बीपी अग्रवाल क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ने बताया कि जल्दी ही नए रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470576