search

औरैया में ‘नागिन’ ड्रामा: युवती का दावा—सांप साथ सोता था, काटने पर फिर हो गई जिंदा

cy520520 Yesterday 17:57 views 1014
  



संवाद सूत्र, फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में नागिन की अफवाह से चर्चित युवती शुक्रवार दोपहर बाद थाने पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में अपना वीडियो बयान दर्ज कराया। थाने से शुरू हुए इस घटनाक्रम ने मामले को और अधिक सनसनीखेज बना दिया। वीडियो में युवती ने न केवल अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने की बात स्वीकारी।

युवती ने बताया कि चार साल से एक दूसरे से बात करते थे। कानपुर मे कोर्ट मैरिज की है। अभी कानपुर देहात जनपद के रूरा से हम लोग छिपते-छिपाते थाने आए हैं। अब वह अपने पति के साथ ही रहने की बात कह रही। सांप, नेवला और बिच्छू से जुड़े हैरान करने वाले अंधविश्वासी दावे भी किए। कहा कि सांप साथ सोता था। काटने पर जिंदा हो गई। नेवला ने मुझे काटा तो वह मर गया। बिच्छू ने डंक मारा तो वह भी मर गया।

युवती ने पुलिस से कहा कि उसकी उम्र 20 वर्ष है। वह बालिग है। क्या अच्छा है और क्या बुरा। इसे वह जानती है। वीडियो बयान में दावा किया कि सांप मेरे साथ सोता था। इसकी जानकारी मैंने अपने स्वजन को दी थी। उसने यह भी कहा कि एक बार सांप के काटने से वह मर गई थी, लेकिन बाद में वह फिर से जीवित हो गई। इतना ही नहीं, उसने कहा कि यदि नेवला मुझे काटता है तो नेवला स्वयं मर जाता है और यदि बिच्छू मुझे डंक मार दे तो वह मर जाता है।

बिस्तर पर केंचुल को लेकर उसने कहा, एक केंचुल जो सांप हमारे पास छोड़ गया था, वही मैं रखकर गई थी। दूसरी केंचुल और अन्य सामान कहां से आया, यह स्वजन से पूछो, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार उसका पति भी थाने में मौजूद था, लेकिन पुलिस ने उसे मीडिया के सामने नहीं लाई।
आठ फरवरी को घर से गई थी

युवती ने बताया कि वह आठ फरवरी की रात घर से चली गई थी। नौ फरवरी को पिता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगले दिन कमरे में बिस्तर पर सांप की केंचुल, चूड़ियां, सिंदूर व अन्य सुहाग की वस्तुएं मिलने के बाद गांव में नागिन बनने की अफवाह फैल गई थी। जो इंटरनेट मीडिया से होते हुए समाचार पत्रों व चैनलों में सुर्खियां बनीं। अछल्दा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक और युवती थाने आए थे। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- युवती से बनी इच्छाधारी नागिन के पीछे ये है सच्चाई, वीडियो में कह रही- जिससे प्रेम था उसे..
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157088