search

नरसिंहपुर के करेली में प्लाईवुड फैक्ट्री में ड्रायर ब्लास्ट : चार मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर

Chikheang Yesterday 17:27 views 343
  

करेली के कारखाने में हादसा।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नरसिंहपुर जिले के करेली में गुरुवार शाम एक औद्योगिक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। एनएच-44 स्थित कोदसा मार्ग के पास ट्रिली प्लाईवुड फैक्ट्री में ड्रायर में हुए तेज विस्फोट से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल नरसिंहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ड्रायर के पास काम करते समय हुआ धमाका

करेली पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री का संचालन करेली निवासी अनमोल जैन अपने एक साझेदार के साथ करते हैं। इकाई में गन्ने के भूसे से प्लाई बनाने का कार्य किया जाता है।

गुरुवार शाम कुछ मजदूर ड्रायर मशीन के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके के बाद मशीन के आसपास आग फैल गई और वहां मौजूद मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
ये मजदूर हुए घायल

हादसे में प्रियंका (25) पिता संजय प्रधान, निवासी महेंद्र वार्ड करेली; कलाबाई परते (42) पति छिदामीलाल परते, निवासी महेंद्र वार्ड करेली; कुलदीप चौधरी (24) निवासी ग्राम निजोर और मंगेश कुल्ले, निवासी पांडुर्ना बुरी तरह झुलस गए।

यह भी पढ़ें- टाइगर स्टेट में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, बांधवगढ़ के फील्ड डायरेक्टर से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि कलाबाई परते की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार जारी है।
तकनीकी खामी या लापरवाही

प्रारंभिक जांच में ड्रायर में तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि घायलों के बयान और विस्तृत जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161265