मोहित की फाइल फोटो। स्वजन
संवादसूत्र, बेला (औरैया)। औरैया में दर्दनाक हादसा हुआ। पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे की छत में लगे पंखे के कुंडे के हुक में प्लास्टिक की केबल के फंदे से लटका देख वृद्ध माता-पिता बेहाल हो गए।
घटना नुनारी गांव में गुरुवार देर रात की है। यूपी-112 पर मिली सूचना के बाद बेला थाना की पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अक्सर घरेलू बातों को लेकर होने वाले विवाद की वजह से ससुराल छोड़ कन्नौज जनपद के शीतल पुरवा गांव स्थित मायके में रह रही पत्नी के वापस न आने पर पति ने जान दे दी। रामस्वरूप उर्फ सुरेश चंद्र चतुर्वेदी निवासी नुनारी गांव ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनका करीब 32 वर्षीय पुत्र मोहित ने खुदकुशी कर ली है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। आत्महत्या करने का कारण पति-पत्नी के बीच का विवाद बताया गया। घर पर सिर्फ रामस्वरूप व उनकी पत्नी थी। बेटे का शव देख मालती का हाल बेहाल हो गया।
वृद्धों के रोने व चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आ गए। मोहित का दो पूर्व शीतल पुरवा गांव थाना तिर्वा जनपद कन्नौज निवासी शिवानी के साथ विवाह हुआ था।पारिवारिक कलह के चलते शीतल मायके चली गई थी। जिसे वापस बुलाने के लिए मोहित उसे फोन करता था। इस बात को लेकर भी आपस में झगड़ा होता था।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृश्य आत्महत्या करने का कारण दंपती के बीच का विवाद है। पत्नी मायके में रह रही है। मोहित उनका इकलौता बेटा था। दो बेटियां की शादी हो चुकी है। घटना पता लगने पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य हरनारायण चतुर्वेदी, सुमित चतुर्वेदी, पप्पू गुप्ता उर्फ विनोद, बबलू चतुर्वेदी आदि लोग पहुंचे। शोकाकुल वृद्ध दंपती को ढांढसा बांधा। दूसरी
ओर मायके में फोन कर पत्नी को सूचना देकर बुलाया गया।
यह भी पढ़ें- युवती से बनी इच्छाधारी नागिन के पीछे ये है सच्चाई, वीडियो में कह रही- जिससे प्रेम था उसे.. |