दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी और आईसा के छात्रों के बीच झड़प हुई। जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में आज शुक्रवार को ‘अधिकार रैली’ निकाली गई। यह रैली गुरुवार को आयोजित ‘समता उत्सव’ के दौरान हुए विवाद और यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस को लागू करने की मांग को लेकर आयोजित की गई।
विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लिया और सामाजिक न्याय व शैक्षणिक समानता के समर्थन में आवाज उठाई।
वहीं, इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) के छात्रों के बीच झड़प हुई, इस दौरान दिल्ली पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए नजर आए। |