search

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर रहे बॉबी की गोली मारकर हत्या, 4 जगह लगी गोली; फिल्मी अंदाज में हुई वारदात

LHC0088 2026-2-13 16:26:50 views 1245
संवाद सूत्र, बाराबंकी। मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रहे शुएब महमूद किदवाई उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ से कचेहरी आते समय बदमाशों ने कार को घेर बाबी पर ताबड़ताेड़ 10 राउंड फायर किया। हत्या में प्रयुक्त असलहा प्रतिबंधित बोर के भी बताए जा रहे हैं। एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। शूटरों की तलाश में बाराबंकी सहित आसपास जिले की पुलिस को भी लगाया गया है।

कोतवाली नगर के सिविल लाइन निवासी शुएब किदवाई उर्फ बॉबी वर्तमान में लखनऊ के महानगर एक्सटेंशन सेक्टर-सी में रह रहा था। वह कई वर्षों से विधि व्यवसाय से जुड़ा था और लगभग प्रतिदिन कचहरी आता था। बॉबी पर दो हत्या और गैंगस्टर सहित छह मुकदमे हैं और कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर भी है।  

बसपा सरकार में वह बंकी ब्लॉक से ज्येष्ट ब्लॉक प्रमुख भी रहा। शुक्रवार को भी वह लखनऊ से अपनी बलेनो कार से अकेले कचहरी के लिए निकला था। हाईवे पर असेनी ओवर ब्रिज से सर्विस लेन पर पहुंचे ही शूटरों ने कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। चेहरे पर दाएं, सीने पर बाएं और एक हाथ के अंगूठे सहित पैर में गोली लगना बताया जा रहा है।

चेहरे पर लगी गाेली गर्दन के ऊपर पीछे से निकल जाने की बात कही जा रही है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक हेलमेट लगाए दो और कार सवार करीब छह शूटर थे।

  

  

पल्सर ने आगे से कार को कवर किया और कार धीमी होते ही फायरिंग शुरू हो गई, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। जानकारी होते ही अस्पताल की मर्चरी में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया, यहां वकील और पुलिस के बीच कार्रवाई की मांग को लेकर बहस और तीखी नोंकझोक भी हुई। जैसे-तैसे शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया गया, जहां सैकड़ों वकील सहित परिवारजन पहुंचे।

एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता लगाया जा रहा है। टीमों को लगा दिया है, आसपास लगे फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से लापता सपा प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी में गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126