search

होली पर रोडवेज ने दिया बड़ा तोहफा, दिल्ली समेत अन्य मार्ग पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

cy520520 3 hour(s) ago views 147
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। होली मनाने घर आने और जाने वाले परदेसियों को निराश नहीं होना पड़ेगा, उन्हें बसों में धक्का मुक्की का सामना न करने पड़े, इसके लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। होली को लेकर रोडवेज के प्रतापगढ़ डिपो से इस बार लंबी दूरी वाले मार्ग पर भी यहीं की बसों के फेरे बढ़ाकर स्पेशल के रूप में उन्हें संचालन किया जाएगा। इसके अलावा लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

चार मार्च को होली है। परिवहन निगम डिपो में कुल 173 बसें हैं। इनमें निगम की 99 व अनुबंधित 74 बसें हैं। पर्व को लेकर रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। इससे रोडवेज बस यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। होली पर इस बार परदेसियों को घर पहुंचने में फिलहाल परेशानी है।

ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग है। लंबी दूरी वाले दिल्ली पर आठ बसें चलाई जा रही हैं, होली के चार दिन पहले इस मार्ग पर 40 के तकरीबन अन्य बसें संचालित की जाएंगी। इस रूट पर डिपो की ही अन्य मार्ग की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

लखनऊ, कानपुर मार्ग यात्रियों का अधिक आवागमन होने पर विशेष नजर रहेगा। इसके साथ ही जिले के ग्रामीणांचल पर भी बसों के फेरे जरूरत के अनुसार बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान चालक-परिचालक के साथ ही कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक रहेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि डिपो से बसों का रूटचार्ट व कर्मचारियों की ड्यूटी समेत अन्य बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। बताया कि दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों के अतिरिक्त 40 के तकरीबन बसें चलाई जाएंगी। अन्य लंबी दूरी वाले मार्ग के साथ ही ग्रामीणांचल के मार्ग पर भी बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156906