search

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए सिंकदर रजा ने ड्रेसिंग रूम में ही बना लिया था प्लान, कप्तान ने खुद खोले सारे राज

LHC0088 1 hour(s) ago views 203
  

सिकंदर रजा ने दिया बयान



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। मैच में जीत के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा काफी खुश दिखाई दिए। रजा ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में हर कोई 190 तक के स्कोर की बात कर रहा था लेकिन वे 170 के स्कोर तक ही किसी तरह से पहुंचना चाहते थे। रजा की ये रणनीति काम आई और टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रही।

जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार हराया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को जिम्बाब्वे ने साल 2007 में पटखनी दी थी। इसका मतलब ये है कि जिम्बाब्वे की टीम को अब तक ऑस्ट्रेलिया हरा नहीं सकी है। मुकाबले में जीत के बाद कप्तान सिकंदर रजा ने ड्रेसिंग रूम में बनाई गई रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
सिकंदर रजा ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए रजा ने कहा, “मैं इस जीत से बहुत खुश हूं और मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। मैं चोट की वजह से मैदान से बाहर था लेकिन अपनी टीम को जीतते हुए देखकर मुझे बहुत गर्व हुआ। हमने ड्रेसिंग रूम में टीम के लिए एकता और ऐसा माहौल लंबे समय से बनाया है। हमारे 10 ओवर में 70 रन थे और मुझे याद है किसी ने कहा कि हमें 190 रन बनाने होंगे। मैंने उस समय मना कर दिया और कहा कि 190 रन बनाने जाएंगे, तो 140 पर ऑलआउट हो जाएंगे। हमें इसी तरह से 8-9 के रन रेट से रन बनाना चाहिए और फिर देखते हैं कि क्या होता है। श्रीलंका में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, विकेट धीमा होता जाता है।“

रजा मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे और मैदान के बाहर चले गए थे। इसकी वजह से वे 2 ओवर ही गेंदबाजी कर सके थे। अपनी चोट को लेकर रजा ने बताया कि वे पूरी तरह से फिट हैं और उन्हें अधिक समस्या नहीं है। कप्तानी, काम का बोझ, इन सब चीजों की वजह से ऐसा हो सकता है।
रजा ने भेजा था संदेश

रजा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “श्रीलंका में विकेट धीमा होता जाता है। इस वजह से हमने बेनी (ब्रायन बेनेट) को संदेश दिया कि वो बहुत अच्छा खेल रहे हैं और हिट लगाने की अधिक कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर वे क्रीज पर रहे, तो हम अच्छा स्कोर बना लेंगे और मैं 175 रन सोच रहा था लेकिन अंत में कुछ डॉट गेंदें रही, जिसकी वजह से वहां तक नहीं पहुंच सके।“

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: श्रीलंका में पाकिस्‍तान की \“लंका ढहाएगी\“ टीम इंडिया, TV-मोबाइल पर ऐसे देखें महामुकाबला

यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर ने बड़बोलेपन में की सारी हदें पार, अभिषेक शर्मा को लेकर दिया शर्मनाक बयान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159154