search

इधर चल रहा था महिला संगीत… उधर शादी वाले घर में लग गई आग, लपटें उठते ही मची भगदड़

deltin33 4 hour(s) ago views 434
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अमीनाबाद गांव में गुरुवार दोपहर शादी वाले घर में गैस लीकेज होने से सिलेंडर ने आग लगने से घर में मौजूद रिश्तेदार व स्वजन में अफरातफरी एवं भगदड़ मच गई।

भगदड़ से एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला घायल हो गई हैं और हजारों रुपये का सामान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। हालांकि पुलिस एवं ग्रामीणों ने सजगता दिखाकर समय रहते सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा और नुकसान होने से बच गया। अमीनाबाद गांव के रहने वाले महेश चंद्र के पुत्र चंद्रभान की बरात 13 फरवरी को जानी है।

गुरुवार को घर में मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे मेहमानों के लिए चाय बनाई जा रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई।

पंडाल में आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद महिलाओं और मेहमानों में भगदड़ मच गई। जान बचाने की जद्दोजहद में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला गिरकर चोटिल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पंडाल के पांच बड़े पर्दे, सजावट का सामान और खान-पान की सामग्री चंद मिनटों में आग की जद में आकर जलकर खाक हो गई।

पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग घर के मुख्य हिस्से तक नहीं फैल सकी और बड़ी घटना होने से टल गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470513