search

पानीपत में अवैध कॉलोनियों पर निगम का चला बुलडोजर, चार स्थानों पर बड़ी तोड़फोड़

cy520520 Yesterday 15:27 views 607
  

अवैध कॉलोनियों पर निगम ने की कार्रवाई, चार स्थानों पर तोड़फोड़।



जागरण संवाददाता, पानीपत। नगर निगम ने अवैध कालोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वीरवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। निगम आयुक्त डॉ. पंकज के निर्देशों पर प्लानिंग ब्रांच की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट वरुण मलिक की देखरेख में यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनें तैनात रहीं।

टीम ने दीनानाथ कालोनी के पास वार्ड नंबर-6, बबैल रोड के समीप वार्ड नंबर-12, कुटानी रोड, कानूनी बाग मस्जिद के पास, बचपन राम कालोनी तथा अशोक विहार कालोनी के आसपास चिन्हित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने बताया कि चार अवैध कालोनियों में बनाई सड़कों को तोड़ा।

करीब 100 डीपीसी, 50 बाउंड्री वाल, अवैध दुकानों, दीवारों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं को बताया कि बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि शहर के नियोजित विकास में बाधा डालने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157040