search

भोजपुर में 1.25 लाख परिवारों को मुफ्त मिलेगा पीएम सूर्य घर सोलर पैनल, पहले आओ-पहले पाओ की पॉलिसी

cy520520 4 hour(s) ago views 232
  

भोजपुर में 1.25 लाख परिवारों को मुफ्त मिलेगा पीएम सूर्य घर सोलर पैनल



जागरण संवाददाता, आरा। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले के एक लाख 25 हजार अत्यंत निर्धन (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल का लाभ दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत सभी दलित टोलों में चयनित परिवारों के घरों की छत पर एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा।

इससे उपभोक्ताओं को पहले से मिल रही 125 यूनिट बिजली खपत के अतिरिक्त बिल से राहत मिलेगी। बिजली विभाग द्वारा पैनल लगाने की पूरी प्रक्रिया की जाएगी, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को ‘सुविधा एप’ पर जाकर अपनी सहमति दर्ज करनी होगी।

सहमति देने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक सहमति देने वाले उपभोक्ताओं के घरों पर प्राथमिकता के आधार पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

शुक्रवार को दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की ओर से भोजपुर अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी तन्य सुलतानिया ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना शुरू करने वाला बिहार पहला प्रदेश रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में साढ़े छह लाख घरों में 82 हजार दलित टोले हैं, जहां करीब साढ़े तीन लाख लोग निवास करते हैं। योजना लागू होने से इन परिवारों को बिजली समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि दो किलोवाट सोलर पैनल पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। अभी जिले में 350 उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने बैंकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी तन्य सुलतानिया, पद्मश्री भीम सिंह भवेश, भोजपुर अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार, कार्यपालक अभियंता निखिल कुमार व आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं एक दर्जन उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए सम्मानित भी किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156906