search

युवती से बनी इच्छाधारी नागिन के पीछे ये है सच्चाई, वीडियो में कह रही- जिससे प्रेम था उसे..

cy520520 3 hour(s) ago views 952
  

इसी सांप के केंचुल व अन्य सामान को बिस्तर पर रखकर घर से गईथी युवती। ग्रामीण



जागरण संवाददाता, औरैया। बिस्तर पर सांप की केंचुल, घर में दहशत और ‘इच्छाधारी नागिन’ की कहानी। जहां पर युवती सोई सुबह सांप की केचुल, चूड़ियां, सिंदूर, कान के बाले व नाक की कील रखी मिली। हड़कंप मचा कि युवती इच्छाधारी नागिन थी। चार दिन बाद मामला तब और सनसनीखेज हो गया जब फरार युवती ने वीडियो जारी कर सच बता दिया।

औरैया में  

बिस्तर पर सांप का केंचुल रखने और खुद को इच्छाधारी नागिन बताने वाली युवती का रहस्य गुरुवार को सबके सामने आ गया। दरअसल, उसने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी करने के लिए यह फिल्मी ड्रामा रचा था। उसने अपने ‘आइ लव माम’ नाम की इंस्टाग्राम आइडी से वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह सुरक्षित है। स्वयं के साथ अपने प्रेमी का चेहरा दिखाते हुए बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है।
ये था मामला

मामला फफूंद थानाक्षेत्र के एक गांव का है। आठ फरवरी की रात घर से लापता हुई बेटी की तलाश में जब स्वजन जुटे तो उन्हें कमरे में बिस्तर पर पूजन सामग्री के साथ सांप की केंचुल पड़ी मिली थी। केंचुल एक कपड़े में लिपटी थी। इसके बाद चर्चा फैल गई कि वह इच्छाधारी नागिन थी।
युवती ने रचा था पूरा ड्रामा

स्वजन इसके पीछे का कारण छिपाते रहे। बाद में सामने आया कि मामला प्रेम संबंध का है। युवक से शादी करने के लिए युवती ने पूरा ड्रामा रचा। नौ फरवरी को पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसमें बिस्तर पर सांप की केंचुल, चूड़ियां, सिंदूर, कान के बाले व नाक की कील रखी मिलने की बात कही।
फिर सामने आया ये वीडियो

गुरुवार को युवती ने दो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। पहले में अपने प्रेमी के साथ दिखाई दे रही और कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। दूसरे वीडियो में वह अकेले है। उसने अपील की है कि उसके परिवार या पति को परेशान नहीं किया जाए। वीडियो में उसने अपनी शादी की तस्वीरें भी दिखाईं। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि युवती ने शादी कर ली है।
ग्रामीणों में थी ये चर्चा

ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि गांव के एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग है। दोनों चोरी छिपे मिलते हैं। सोमवार देर शाम प्रकाश में आया कि युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर निकल गई। उधर, पुलिस को छानबीन में पता लगा कि युवती की शादी स्वजन किसी दूसरे लड़के से कराने जा रहे थे, इस बात से युवती नाखुश थी। इसी बात को लेकर युवती ने फिल्मी ड्रामा किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156867