search

Meerut-Karnal Highway पर तड़पते रहे घायल, समय पर न पुलिस पहुंची और न एंबुलेंस

Chikheang 6 hour(s) ago views 608
  

मेरठ-करनाल हाईवे पर तड़पते हादसे में घायल लोग। जागरण



संवाद सूत्र, रोहटा (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। एक की हालत काफी गंभीर थी। घायल आधा घंटे से अधिक समय तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे लेकिन न तो पुलिस का पता था और न ही एबुंलेंस का। लोगों का आरोप था कि हादसा होते ही उन्होंने पुलिस व एबुंलेंस को सूचना दे दी थी। बाद में कुछ रहागीर घायलों को सीएचसी ले गए जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया।

गुरुवार सुबह मैनापूट्ठी निवासी सोनू बाइक से मजदूरी पर गोटका गांव जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के सामने पहुंचा तो दूसरी तरफ से बाइक पर गांव खेड़ा निवासी आशीष पहुंचा और दोनों बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हालत ऐसी थी कि वह उठ भी नहीं पा रहे थे।

लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन राहगीरों का आरोप था कि आधे घंटे से अधिक समय तक न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। दोनों युवक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। बाद में पहुंची एंबुलेंस की मदद से लोग दोनों को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरो ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।
हादसे के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने हाईवे पर पड़ीं क्षतिग्रस्त बाइकों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
माल रोड पर खड़े ट्रक में ब्रेजा ने मारी टक्कर, तीन घायल

उधर, माल रोड पर आइआइएमटी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने तीनों को किसी तरह कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जसवंत राय स्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161128