search

बक्सर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर को कराया खाली

deltin33 6 hour(s) ago views 275
  

बक्सर कोर्ट को खाली कराकर जांच करती पुलिस



जागरण संवाददाता, बक्सर। शुक्रवार की सुबह बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आने की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस द्वारा माइकिंग करते हुए आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए बम की तलाश शुरू कर दी गई। इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ द्वारा नो वर्क की घोषणा कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कोर्ट खुलने के कुछ ही देर बाद जिला जज के मेल पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही उन्होंने बक्सर एसपी को इसकी सूचना दी। मेल के अनुसार, कोर्ट परिसर में 14 स्थानों पर बम रखे जाने की सूचना के साथ दोपहर 1:15 बजे विस्फोट का समय बताया गया था।  

सूचना मिलते ही आननफानन में कोर्ट परिसर और आसपास माइकिंग करते हुए पुलिस ने परिसर के साथ आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता बम की तलाश में जुट गया।  

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक चल रही तलाशी अभियान के बीच कही से कुछ भी नहीं प्राप्त हुआ है। वैसे तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इधर बम की सूचना के आलोक में सुरक्षा के तहत अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को नो वर्क की घोषणा कर दी है।  

उधर, डुमरांव व्यवहार न्यायालय में भी ऐसा ही मेल आने के बाद अलग अफरातफरी मची है। हालांकि, चल रहे तलाशी अभियान के बीच वहां से भी कुछ मिला नहीं है।  

बावजूद सतर्कता के तहत कोर्ट परिसर में किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। दोनों स्थानों पर जांच की कमान अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ने सम्हाल लिया है और वे खुद कोर्ट परिसर में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर; सुरक्षा कड़ी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470519