search

रामपुर के सूरज हत्‍याकांड का राजफाश, पुल‍िस ने दो आरोप‍ियों को क‍िया ग‍िरफ्तार

Chikheang 6 hour(s) ago views 512
  



संवाद सहयोगी, मिलक। मिलक कोतवाली पुलिस ने चार माह पहले हुए सूरज हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर की गोटिया निवासी 25 वर्षीय सूरज की नौ अक्टूबर 2025 को हत्या कर दी गई थी। उनकेे सिर पर भारी चीज से हमला किया गया था। उनका शव गांव से काफी दूरी पर एक खेत में मिला था।

घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता कढ़ेराम ने दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने तीन भाइयों वीरेंद्र, हर प्रकाश और कृष्णपाल पर आरेाप लगाया था। मुकदमे की जांच कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह कर रहे हैं। उनकी जांच में रामनगर की गोटिया निवासी मानसिंह और लोहा पट्टी भोलानाथ निवासी याकूब का नाम प्रकाश में आया। दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना के समय दोनों भांग के नशे में थे। दोनों ने सूरज के सिर पर लोहे की राड मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। दोनों को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

शराब की दुकान के सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत

मिलक: कोतवाली मिलक के ग्राम पटिया निवासी 48 वर्षीय दुर्गा प्रसाद उर्फ पप्पू पास के आगापुर गांव में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। बुधवार रात वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। मुरादाबाद बरेली हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्गा प्रसाद के तीन बच्चे हैं। उनके ऊपर से पिता का साया हट गया। उधर, सिविल लाइंस क्षेत्र के पनवड़िया निवासी अनिल अपनी भतीजी की लगन लेकर बुधवार शाम बरेली के आंवला गए थे। वहां सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

होटल में आग से मची अफरातफरी

रामपुर: सिविल लाइंस क्षेत्र में राधा स्थित होटल कृष्णा ए में गुरुवार दोपहर किसी समय ऊपरी मंजिल में एक कमरे में आग लग गई। धुआं निकलने पर लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। संयोग से आग अधिक नहीं फैली थी, जिससे आग पर जल्द काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मची रही। होटल मालिक गुलशन अरोरा ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर पुराना सोफा व अन्य कबाड़ का सामान रखा था, जिसमें आग लगी थी। आग लगने की जानकारी समय रहते मिलने से उसे बुझा लिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161128