search

पलामू में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, काम पर जाने के दौरान हुई घटना

LHC0088 2026-2-13 13:57:03 views 1239
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दुमी गांव निवासी अशोक पासवान (65) के रूप में हुई है।  

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
होटल में काम करता था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पासवान तिनकोनिया गैरेज के पास स्थित एक होटल में काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह काम पर जाने के दौरान छहमुहान के पास सड़क पार कर रहे थे।  

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126