search

मुंगेर विश्वविद्यालय में हंगामा: ‘कुलपति गो बैक’... सीनेट बैठक में अभाविप-छात्र राजद आमने-सामने

deltin33 5 hour(s) ago views 376
  

मुंगेर विश्वविद्यालय की सीनेटउ के दौरान प्रदर्शन करते अभाव‍िप कार्यकर्ता।  



जागरण संवाददाता, मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज के सभागार में प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही परिसर में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने बैठक स्थल के मुख्य गेट को बंद कर दिया और कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “कुलपति गो बैक”, “कुलपति की मनमानी नहीं चलेगी” और “भ्रष्टाचार के आरोपित अधिकारियों पर कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन छात्र कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

  
सीनेट बैठक से पूर्व अभाविप और छात्र राजद का प्रदर्शन, गेट बंद कर की नारेबाजी

इसी बीच छात्र राजद के कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने गेट को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। बाद में गेट खुलने पर कई लोग सभागार के अंदर प्रवेश कर गए, जबकि अभाविप कार्यकर्ता बाहर ही नारेबाजी करते रहे।
यह है कुुछ महत्‍वपूर्ण ब‍िंदु

  • सीनेट बैठक से पहले बवाल: अभाविप ने जड़ा ताला, छात्र राजद ने किया गेट तोड़ने का प्रयास
  • सीनेट बैठक ठप: छात्र संगठनों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस बुलानी पड़ी
  • कुलपति के खिलाफ फूटा छात्र आक्रोश, बैठक शुरू होने से पहले ही बवाल
  • गेट बंद, नारेबाजी और हंगामा… सीनेट बैठक से पहले विश्वविद्यालय में तनाव
  • अभाविप-छात्र राजद आमने-सामने, सीनेट बैठक पर संकट
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमा गई राजनीति, सीनेट बैठक बनी रणभूमि
  • सीनेट बैठक से पहले छात्र संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन बैकफुट पर
  • नारे, प्रदर्शन और पुलिस… मुंगेर विश्वविद्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामाकुलपति के खिलाफ मोर्चा
  • सीनेट बैठक से पहले छात्रों ने घेरा सभागार


सीनेट बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित थी, लेकिन हंगामे के कारण दोपहर 12 बजे तक बैठक शुरू नहीं हो सकी। कुलपति अपने कार्यालय कक्ष से बाहर नहीं निकले। परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए कुलपति ने पुलिस बल बुला लिया।

उधर, बैठक में शामिल होने पहुंचे सीनेट सदस्य आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में खड़े होकर स्थिति का जायजा लेते रहे। प्रदर्शन और प्रशासनिक गतिरोध के कारण बैठक की कार्यवाही प्रभावित रही।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470438