search

लोकसभा में गूंजा ककरहवा, सांसद जगदंबिका पाल ने पूर्ण आव्रजन केंद्र बनाने की उठाई मांग

Chikheang 8 hour(s) ago views 280
  

सांसद जगदंबिका पाल। जागरण  



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने जनपद के ककरहवा सीमा चौकी का मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाया है। लोकसभा में नियम 377 के तहत उन्होंने कहा कि वर्तमान में ककरहवा पर केवल सीमा शुल्क संचालन हो रहा है, जबकि आव्रजन सुविधा अब तक प्रारंभ नहीं की गई है। साथ ही यात्री बसों और मालवाहक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक से क्षेत्र की आर्थिक संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

सांसद ने मांग की कि ककरहवा सीमा चौकी को पूर्ण आव्रजन प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जाए और यहां से बड़े वाहनों के आवागमन की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे नेपाल के लुंबिनी आने वाले अंतरराष्ट्रीय व देशी पर्यटकों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को भारत में प्रवेश के लिए सुगम मार्ग मिलेगा।

पर्यटन, सीमा पार व्यापार, स्थानीय बाजार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने यह भी कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद है और इस सुविधा विस्तार से क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में गूंजा काला नमक चावल को अलग दर्जा देने की मांग, निर्यात पर भी न लगे अनावश्यक रोक

इसी दौरान उन्होंने औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन विधेयक 2026 का समर्थन करते हुए श्रम सुधारों को आवश्यक बताया। यह जानकारी सांसद जगदंबिका पाल के मीडिया प्रभारी मनोज चौबे ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161077