search

हिमाचल के मंडी में मामूली कहासुनी के बाद पति ने खोया आपा, पेट्रोल छिड़कर पत्नी को जिंदा जलाया

LHC0088 3 hour(s) ago views 528
  

कैप्शन: तेजाब कांड के बाद अब पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, मंडी। मंडी जिला के कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर पति ने आपा खो दिया और पत्नी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उसे तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां से आगे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया।
चेहरा और बाल बुरी तरह झुलसे

बताया जा रहा है कि महिला का चेहरा और बाल बुरी तरह झुलस गए हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

उल्लेखनीय है कि मंडी में पहले भी घरेलू विवाद से जुड़ा गंभीर मामला सामने आ चुका है। पति ने तेजाब डालकर पत्नी की हत्या कर दी थी। ताजा घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159010