search

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा फेक न्यूज और इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग का मुद्दा, स्पीकर ने विशेष चर्चा का दिया आश्वासन

cy520520 2026-2-13 09:57:13 views 587
  

कैप्शन: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा फेक न्यूज और इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग का मुद्दा (File Photo)



राज्य ब्यूरो, जम्मू। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को बदनाम करने के लिए प्रसारित हो रही सामग्री और तथाकथित फर्जी इंटरनेट मीडिया पत्रकारों द्वारा समाज के विभिन्न समुदायों के लिए पैदा की जा रही दिक्कतों के खिलाफ वीरवार को पूरा सदन एकजुट नजर आया।

सभी सदस्यों ने इसे एक गंभीर समस्या बताते हुए, इस पर तुरंत रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। स्पीकर ने भी इसे गंभीर मानते हुए इस पर सदन में विशेष चर्चा करवाने की बात कही। उन्होंने भाजपा विधायक आरएस पठानिया को चर्चा के लिए प्रस्ताव जमा करने को कहा। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक आरएस पठानिया के प्रदेश में फेक न्यूज और इंटरनेट मीडिया के सवाल पर सत्तापक्ष और विपक्ष एक समर्थन में दिखा।
सोशल मीडिया पर की जाती है आपत्तिजनक टिप्पणियां

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने कहा कि यहां कुछ लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर आरोप लगाया किया कि मैने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं, इसमें स्पीकर का भी नाम लिया गया। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि आए दिन इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं।

समाज कल्याण मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि सदस्यों की चिंता पूरे सदन की चिंता है। बताया गया कि नकली व गुमराह करने वाली सूचनाओं को ट्रैक करने के लिए सूचना व जनसंपर्क निदेशालय में एक खास मीडिया निगरानी सेल बनाया गया है। विभाग ने पहली अप्रैल, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक नकली खबरों और गलत सूचनाओं से जुड़े 28 जवाब जारी किए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725