नई दिल्ली। आयुष्मान कार्ड एक जरूरत बन चुका है। इसके जरिए जरूरतमंद लोग 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अगर आप आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते हैं तो आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। प्रोसेस जानने से पहले ये जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आपको कौन-से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
आयुष्मान कार्ड के लिए आपको-
आधार कार्ड
राशन कार्ड
इनकम प्रूफ और श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट BoWC
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
Ayushman App के जरिए कैसे बनाए कार्ड?
ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करते वक्त Login as Beneficiary चुनें, फिर कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें।
अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।
इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा, यहां स्कीम और सब स्कीम में PMJAY और अपने राज्य का नाम दर्ज करें।
फिर Search By वाले ऑप्शन पर आपको आधार नंबर, फैमिली आईडी या राशन कार्ड नंबर भरना होगा।
इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर पात्रता देखें। अगर आप पात्र है, तो ही स्कीम के तहत कार्ड बना सकते हैं।
फिर ई-केवाईसी पूरा कर आप कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तरह आपका आसानी से आयुष्मान कार्ड घर में ही बन जाएगा।
किसे नहीं मिलेगा कार्ड का फायदा?
आयुष्मान कार्ड की शुरुआत खास तौर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हुई है। इस कार्ड का फायदा वो लोग नहीं उठा पाएंगे, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या जो लोग समय पर अपना टैक्स भरते हैं।
इसके साथ ही अगर आप ईएसआईसी (ESIS) का लाभ लेते हैं या आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो भी आप योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। वहीं सरकारी नौकरी वाले भी इस कार्ड का लाभ नहीं ले पाएंगे। |