search

जम्मू-कश्मीर के तापमान में आएगा उछाल, 24 फरवरी तक बड़ा बदलाव नहीं; रात में ठंड जारी

LHC0088 3 hour(s) ago views 287
  
कैप्शन: 24 फरवरी तक बड़ा बदलाव नहीं (File Photo)






जागरण संवाददाता , जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में तापमान में उछाल आएगा। 13, 16 और 17 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वीरवार को प्रदेश में दिन के तापमान में वृद्धि हुई है, मगर रात में अभी ठंडक कायम है।

घाटी में मौसम साफ रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.5, पहलगाम में 10.2 और गुलमर्ग में 5.2 डिग्री रहा। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में दिन में तपिश का अहसास हो रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रशासित प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की और मध्यम बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है, जिससे पर्यटकों एक बार फिर बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।वहीं कई इलाकों में सड़क बंद होने, बिजली आपूर्ति में बाधा और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना भी बढ़ जाती है। हिमालयी बेल्ट में बढ़ती ठंड मैदानी राज्यों में और अधिक सर्द हवाओं को प्रकोप शुरू होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158953