search

UP में एक और एक्सप्रेसवे का काम शुरू! 125 KM लंबा होगा गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला महा-प्रोजेक्ट, देखें रूट मैप

LHC0088 2026-2-13 06:57:18 views 633
  

गंगा एक्‍सप्रेसवे



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने यहां के राजकीय विश्वविद्यालय के लिए तो बजट दिया ही सड़कों, पुलों व संपर्क मार्गों के लिए भी धन आवंटित किया है। इनमें सबसे अहम 125 किमी. लंबा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे भी शामिल है, जो गंगा एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके लिए बैनामों की प्रकिया शुरू हो गई है।

किस्त जारी होते ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा। साथ ही आगरा के लिए शाहजहांपुर व इसके आसपास के जनपदों की दूरी और अधिक कम हो जाएगी। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे हरदोई से होते हुए फर्रुखाबाद को जोड़ेगा। जलालाबाद तहसील के तीन गांव इसमें अहम कड़ी बनेंगे। यह लिंक एक्सप्रेसवे रावतपुर से हरदोई के रूपापुर को जोड़ेगा।

उसके बाद रमापुर बझेड़ा, भुड़िया रघुनाथपुर से हुल्लापुर होते हुए फर्रुखाबाद सीमा में नौगवां को जोड़ेगा। वहीं, रावतपुर, रमापुर व रघुनाथपुर गांवों में 792 किसानों की 36 हेक्टेयर भूमि निर्माण में प्रयोग की जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। 45 किसानों के बैनामे हो गए हैं।

28 फरवरी तक सभी किसानों की भूमि के बैनामे कराए जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) यहां पर निर्माण शुरू करेगा।
कम समय में तय होगी दूरी

लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद शाहजहांपुर के अतिरिक्त हरदोई, पीलीभीत, बदायूं, खीरी आदि जनपदों के लोगों के लिए आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचना आसान होगा। अभी यहां से सीधा रूट नहीं है। सफर में भी आठ से अधिक घंटे लगते हैं। लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद आगरा तक आधा समय लगेगा। वर्तमान में मथुरा, वृंदावन या आगरा जाने के लिए जलालाबाद से फर्रुखाबाद के कायमगंज या एटा जिला होकर जाना पड़ता है।
ताखा से शुरू, कौसिया पर खत्म

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर के रास्ते हरदोई से जुड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे आगरा एक्सप्रेववे के पास इटावा के ताखा के कुदरैल गांव से शुरू होगा और हरदोई के कौसिया गांव तक बनाया जाएगा। जहां यह गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। रूपापुर के पास इंटरचेंज बनेगा, जो लिंक एक्सप्रेसवे पर रावतपुर गांव को जोड़ेगा।
सोनभद्र तक होगा विस्तार

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो गया है। गत बजट में इसे वाराणसी से हरिद्वार तक विस्तार दिए जाने की बात कही गई थी। इस बार इसे सोनभद्र तक बनाने की घोषणा की गई है। गंगा एक्सप्रेसवे की जिले में कुल लंबाई लगभग 44 किमी. है।

  

यह भी पढ़ें- तैयार हो जाइए! गंगा एक्सप्रेसवे के टोल बूथ हुए हाईटेक, सीसीटीवी और जेनरेटर इंस्टॉल; जानें कब से शुरू होगा सफर

  

यह भी पढ़ें- Bareilly-Lalitpur Corridor: अब बरेली से झांसी का सफर होगा सुपरफास्ट, गंगा और यमुना एक्सप्रेस-वे का भी मिलेगा साथ

  

यह भी पढ़ें- CM Grid Project: बरेली की सड़कों पर अब नहीं लगेंगे झटके! 81 करोड़ के बजट से बिछेगा जाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126