search

अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए फिरोजाबाद एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बढ़ाया हाथ, अपने वेतन से दिए ₹51 हजार

Chikheang 4 hour(s) ago views 1035
  

अनुज चौधरी, एसपी ग्रामीण और अभिनेता राजपाल यादव



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव के लिए एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने अपने वेतन से 51 हजार रुपये की मदद भेजी है। इसकी जानकारी उन्होंने गुरुवार रात स्वयं इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके दी है। जिसकी काफी प्रशंसा की जा रही है।

चेक बाउंस के एक मामले में अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों ने तिहाड़ जेल में है। उनके ऊपर नौ करोड़ रुपये की देनदारी है, जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। जिसके कारण उन्हें सरेंडर करना पड़ा। उनकी मदद के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां आगे आई हैं।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने गुरुवार रात 10.15 बजे इंटरनेट मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को अपने अभिनय से हंसाने वाले अभिनेता की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए।

भले ही वह इस समय जेल में हैं, लेकिन वह निजी तौर पर धार्मिक व्यक्ति और अच्छे अभिनेता हैं। इसलिए उन्होंने भी मदद है। वह उनसे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हैं। एसपी की पहल की लोगों ने खूब प्रशंसा की है। उनकी पोस्ट को 40 मिनट में 51 हजार से अधिक लोगों ने देखा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160837