search

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

Chikheang 4 hour(s) ago views 442
  

अंकित और विकास का फाइल फोटो



जागरण टीम, बाराबंकी। घुंघटेर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र से ड्यूटी कर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घुंघटेर के पीरनगर निवासी कमलेश यादव के पुत्र अंकित यादव व छोटा पुत्र विकास यादव और चुलिहापुरवा निवासी सुरेश का बेटा विकास कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक अलमारी फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार रात एक बजे ड्यूटी कर तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।

निगोहां-बजगहनी मार्ग पर कुर्सी के नहनीपुर में तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। पुलिस ने तीनों को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया, जहां अंकित व विकास को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विकास का उपचार चल रह है।

विकास की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि कुर्सी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है और डीसीएम वाहन का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इटावा में शादी समारोह में शराब पीने के दौरान जीजा-साले के बीच खूनी संघर्ष, जीजा की हुई मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160837