search

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मध्य प्रदेश के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

LHC0088 2026-2-13 04:26:28 views 1022
  

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दो व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी अंकित अग्रवाल ने सिटी कोतवाली को दिए आवेदन में बताया कि वाट्सएप पर उन्हें वाइस नोट मिला, जिसमें हैरी बाक्सर नाम के किसी व्यक्ति ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। उसने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

पड़ताल में पता चला कि शहर के एक अन्य कारोबारी को भी इसी तरह से धमकी मिली है। हालांकि, पुलिस दूसरे मामले से अनजान है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126