search

बांदा में मान्यता प्राप्त पत्रकार पर जानलेवा हमला!

deltin55 2026-2-13 02:11:52 views 46

               





बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत एक मान्यता प्राप्त पत्रकार पर कथित रूप से साजिश के तहत हमला किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे एक्सीडेंट का रूप देने की बात कही जा रही है। घटना में पत्रकार इकबाल खान गंभीर रूप से घायल हो गए।







जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से यह वारदात की गई। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक उनके कंधे की हड्डी टूटी है, सिर पर गंभीर चोट आई है, चेहरे पर चोट के निशान हैं तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई चोटें पाई गईं। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।













इस हमले में इकबाल का मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में इकबाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को सौंप दी है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में एक व्यक्ति सचिन का नाम साजिशकर्ता के रूप में बताया है, जबकि अन्य हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।





पूरे प्रकरण की जानकारी बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को भी दे दी गई है। अब देखना यह है कि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ती है या नहीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। पत्रकारों का कहना है कि प्रदेश में पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में इस मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और दोषियों को संरक्षण मिलने जैसी आशंकाओं पर विराम लग सके।




like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
140324