search

मेरठ में लड़की से बातचीत को लेकर विवाद में दूध कारोबारी को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

cy520520 2026-2-12 22:56:32 views 1248
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर अलीपुर कट के पास गुरुवार सुबह दूध कारोबारी दीपक के पेट में गोली मार दी गई। खून से लथपथ दीपक को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी ने बुलंदशहर के मुकैरा निवासी प्रदीप जाट पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि लड़की से बातचीत करने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रदीप जाट और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खरखौदा के खड़खड़ी निवासी दीपक गुर्जर गढ़ रोड स्थित निजी कॉलेज से बीए कर रहा है। गांव में दूध का कारोबार करता है। वैगनआर कार से आसपास के तीन गांवों से दूध उठाने जा रहा था। सुबह साढ़े छह बजे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर अलीपुर कट के समीप बाइक पर सवार होकर साथी के संग आए प्रदीप जाट ने पेट में 32 बोर की पिस्टल से गोली मार दी।

प्रदीप जाट बुलंदशहर के मुकैरा गांव का रहने वाला है, मेडिकल थाना क्षेत्र के मायापुरी कॉलोनी में फूफा के घर पर रहता है। घायल दीपक गुर्जर को परिवार के लोगों ने गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने दीपक के पेट से गोली निकाल दी।

लोहियानगर थाना पुलिस ने दीपक गुर्जर के बयानों को आधार बनाते हुए प्रदीप और उसके साथी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर मायापुरी स्थित उसके फूफा के घर से पकड़ लिया। प्रदीप का कहना है कि उसके मोबाइल की लोकेशन रात से सुबह नौ बजे तक घर के अंदर है।

तस्दीक करने के लिए पुलिस प्रदीप के फूफा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है। माना जा रहा है कि दीपक किसी लड़की से बातचीत करता था। प्रदीप उसका विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इसी पर प्रदीप जाट ने दीपक गुर्जर को गोली मार दी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदीप के खिलाफ अभी तक पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे साबित हो सके कि दीपक को उसने ही गोली मारी है। हालांकि दीपक ने अपने बयानों में प्रदीप को ही आरोपित बनाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725