search

हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स का बढ़ा मानदेय, 2000 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ; बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी

deltin33 2026-2-12 21:56:56 views 810
  

हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स का बढ़ा मानदेय (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स को अब 1525 रुपये ज्यादा मानदेय मिलेगा। इन्हें हर महीने 36 हजार 600 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिससे 2000 से अधिक शिक्षकों को लाभ होगा।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर जितेंद्र कुमार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। बढ़े मानदेय से दो हजार से अधिक वोकेशनल टीचर्स को फायदा होगा। अभी तक वोकेशनल टीचर्स को 35 हजार 75 रुपये मानदेय मिल रहा था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले 23 दिसंबर 2021 को वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में हर साल पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को मार्च 2022 में लागू किया गया, जब इन अध्यापकों के मानदेय में एकमुश्त 7,259 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके बाद से हर साल मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। 30 हजार 500 रुपये के बेसिक मानदेय के आधार पर यह वृद्धि की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131