search

मसूरी में अवैध खनन से हाईवे का पुश्ता गिरा, यातायात रहा ठप; भूमाफिया पर आरोप

Chikheang Yesterday 21:26 views 308
  

मसूरी- अवैध खनन से एनएच 707ए काक्षतिग्रस्त पुश्ता।



संवाद सहयोगी, मसूरी। मसूरी के लाइब्रेरी चौक से लगभग 200 मीटर आगे कैंपटी टैक्सी स्टैंड के नीचे अवैध खनन से राष्ट्रीय राजमार्ग का पुश्ता भरभरा कर गिर गया।

इस घटना के कारण लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, कैंपटी फाल और यमुनाघाटी की ओर जाने वाले यातायात को रोकना पड़ा।  

फिलहाल, यातायात को मोतीलाल नेहरू मार्ग-वैवरली चौक होते हुए डायवर्ट किया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ भूमाफिया द्वारा रात के समय जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा था, जिससे एनएच का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया।

इस मामले में एक जनप्रतिनिधि और दो होटलियर्स के नाम भी सामने आए हैं। क्षेत्रीय सभासद सचिन गुहेर ने कहा कि यदि अवैध खनन हो रहा है तो अधिकारियों को जांच करनी चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

एनएच के सहायक अभियंता अमित कुमार ने इस पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और कहा कि देखते हैं कैसे हो गया। एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें- देहरादून में टक्कर के बाद बाइक में फंसा कपड़ा, 10 मीटर तक घिसटती चली गई युवती

यह भी पढ़ें- देहरादून में सड़क हादसा: खाई में गाड़ी गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160639