search

महाराष्ट्र से गुरुग्राम वैलेंटाइन मनाने पहुंची गर्लफ्रेंड, पत्नी ने पीछा कर पकड़ा; बीच सड़क पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

deltin33 2026-2-12 20:26:34 views 1252
  

गुरुग्राम में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक विवाहित ज्योतिषी अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। एआई जेनरेटेड इमेज



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में गुरुवार को फिल्मों जैसा नजारा देखने को मिला। वैलेंटाइन वीक में शादीशुदा प्रेमी से मिलना एक युवती को महंगा पड़ गया। शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ गुरुग्राम में घूम रहा था। दिल्ली से उनका पीछा कर रही उसकी पत्नी ने राजीव चौक के पास युवक और युवती को पकड़ लिया।

इसके बाद महिला ने युवती के बाल पकड़कर उसे कार से बाहर खींच लिया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। लोगों की सूचना पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली का रहने वाला युवक ज्योतिषी का काम करता है। मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली युवती एक IT कंपनी में काम करती है। वह वैलेंटाइन वीक के लिए युवक से मिलने आई थी। वे गुरुवार सुबह कार से गुरुग्राम पहुंचे। पता चला कि ज्योतिषी और महाराष्ट्र की युवती एक-दूसरे को करीब आठ महीने से जानते थे। युवक बुधवार से अपने घर नहीं गया था।

युवक की पत्नी को पहले से ही अपने पति पर शक था, जिसके चलते उसने जानकारी इकट्ठा करके अपने पति का पीछा किया और गुरुवार सुबह राजीव चौक के पास दोनों को कार में पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पत्नी ने अपने पति की गर्लफ्रेंड को बालों से खींचकर कार से बाहर निकाला और सड़क पर फेंक दिया। बीच सड़क पर उसकी पिटाई करने लगी। जब युवक लड़की को बचाने के लिए बीच में आया तो पत्नी ने उसे भी थप्पड़ मार दिया।

दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। थानेदार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में हवा चलने से लुढ़का AQI, पर वायु गुणवत्ता अब भी खराब; सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131