search

गाजियाबाद-हापुड़ मार्ग पर चार दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, महाशिवरात्रि पर ब्रजघाट में भीड़ के चलते प्रतिबंध

deltin33 3 hour(s) ago views 686
  

हापुड़ में भारी और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हापुड़ में भारी और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।

इसे देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे से सोमवार शाम चार बजे तक डायवर्जन लागू किया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक गाजियाबाद से हापुड़, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन लालकुआं से दादरी एवं बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।

इसके साथ ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के डासना इंटरचेंज से गंतव्य की तरफ रवाना हो सकते हें। जबकि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कुंडली एवं पलवल की तरफ से आने वाले वाहन डासना इंटरचेंज पर नहीं उतर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के हैबिटेट सेंटर मॉल में एस्केलेटर से गिरी महिला, कर्मचारियों ने दौड़कर बचाई जान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470004