search

मुन्नी बदनाम हुई गाने में Salman Khan ने कॉपी किए अपने ड्राइवर के डांस स्टेप्स, बड़ा मजेदार है ये किस्सा

deltin33 Yesterday 19:56 views 1002
  

सलमान खान मुन्नी बदनाम हुई गाने में (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म दबंग के साथ-साथ इसका एक गाना\“ मुन्नी बदनाम हुई\“ काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी और सलमान खान और मलाइका अरोरा ने इसमें जमकर डांस किया था। ललित पंडित ने इसे कंपोज किया था और फराह खान इसकी कोरियोग्राफर थीं।
अपने ड्राइवर से सीखा था डांस

सलमान ने गाने में हाथ उठाकर बहुत ही मस्त डांस किया था जिसके स्टेप्स आज भी कॉपी किए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान ने ये डासं स्टेप्स अपनी घर में काम करने वाले कर्मचारियों से सीखे थे। क्या है इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा चलिए जानते हैं। एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित पंडित ने बताया कि सलमान ने इसके लिए खुद ही डांस मूव्स क्रिएट किए। सलमान के कुछ स्टेप्स उनके ड्राइवर और कुक से इंस्पायर्ड थे।

  

यह भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर चिल्लाए, किसी को पीटा...Salman Khan के बचपन के दोस्त ने किए चौंकाने वाले खुलासे

म्यूजिक कंपोजर ने कहा, “मुन्नी बदनाम में सलमान ने क्या मस्ती वाला डांस किया था...जब वो गाना रिकॉर्ड हुआ था तब वह अपने ड्राइवर, अपने रसोइए और सभी को अपने फार्महाउस पर ले गए। सलमान बहुत मिलनसार व्यक्ति हैं। उनका अपना खुद का किरदार है। वो हमेशा मस्ती में रहते हैं।“
सलमान खान ने पिला दी थी शराब

उन्होंने आगे कहा, “रात में मैंने उन्होंने अलाव जलाया और सबको बोला नाचने के लिए। सलमान ने सबको थोड़ा-थोड़ा पिला दिया था। ड्राइवर भी नाच रहा था, कुक भी और वहां के लोकल भी। उन्होंने उनके स्टेप्स नोटिस किए और गाने में फिर वही किया। गाने में हाथ ऊपर करके जो वो नाचे हैं वो उनके ड्राइवर का स्टेप है।

  
ममता शर्मा ने गाया था गाना

ललित पंडित ने आगे बताया कि \“मुन्नी बदनाम हुई\“ गाना मूल रूप से सिर्फ एक महिला कलाकार के साथ फिल्माया जाना था, लेकिन सलमान खान ने गाने का हिस्सा बनने पर जोर दिया। उन्होंने गाने में बहुत कुछ जोड़ा। गाने में खुद को शामिल करने का फैसला उन्होंने ही लिया था। सलमान ने कहा कि इसमें मेरा होना जरूरी है वरना गाना हिट नहीं होगा। मुन्नी बदनाम हुई को ममता शर्मा और ऐश्वर्या निगम ने गाया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने रात के 2 बजे Varun Dhawan से कॉल पर क्या कहा? सुनते ही हैरान रह गए थे \“बॉर्डर 2\“ एक्टर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470045