दिल्ली के ख्याला में चापड़ मारकर महिला की निर्मम हत्या, उसकी जेठानी और बेटी घायल

deltin33 2025-9-25 17:58:34 views 1267
  चापड़ से वार कर महिला की कर दी हत्या, जेठानी व बेटी गंभीर रूप से घायल।





जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। ख्याला थाना क्षेत्र में एक महिला की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान महिला को बचा रही उसकी बेटी व जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाली महिला का नाम नुसरत है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपी का नाम इस्तिखार अहमद है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इश्तिखार को शक था कि नुसरत उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काती है। बहरहाल पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।



इश्तिखार परिवार सहित लोनी में रहता था। इश्तिखार इन दिनों कोई काम नहीं करता था, उसे नशे की लत थी। नशे की लत व उसकी बेरोजगार से उसकी पत्नी परेशान रहती थी। पति से परेशान यह महिला अपनी परेशानी ख्याला में रहने वाली अपनी दूर की बहन नुसरत साझा करती थी।

वह नुसरत के घर भी आती थी। लोगों का कहना है कि इश्तिखार को काफी समझाने के बाद भी जब उससे नशे की लत दूर नहीं हुई तो उसे उसकी पत्नी ने छोड़ दिया।



इश्तिखार को लगता था कि नुसरत ने ही उसे उसकी पत्नी से दूर किया है। वह अक्सर नुसरत के घर आता था और उससे अपनी पत्नी एवं बच्चों का पता बताने के लिए आग्रह करता रहता था। लेकिन नुसरत ने मना कर दिया।

इधर, मंगलवार सुबह इश्तिखार नुसरत के घर पहुंचा। सुबह जब वह नुसरत के घर पहुंचा तो सभी को लगा कि वह और दिनों की तरह ही यहां आया है। वह टिफिन लेकर आया था। जब वह आया तो नुसरत ने अपनी बेटी से कहा कि जाओ मेहमान के लिए चाय नाश्ता बनाकर लाओ।hapur-city-general,Hapur City news,DM Hapur,High Court order,Clerk negligence,District Magistrate,Tehsil office,Sanjiv Kumar suspension,Hapur administration,Court case,Administrative lapse,Uttar Pradesh news



जब नुसरत की बेटी चाय बनाने में जुटी थी , तभी इश्तिखार ने टिफिन में छिपाकर लाए गए चापड़ को निकाला और नुसरत पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया।

अपनी जान बचाने के लिए घायल महिला पहली मंजिल पर भागी जहां उसकी बेटी सानिया और जेठानी अकबरी मौजूद थी। दोनों महिलाएं भी नुसरत को बचाने के लिए आईं तो इस्तेखार ने उन्हें भी चापड़ से वारकर घायल कर दिया।

इस बीच अकबरी का बेटा उस्मान वहां आ गया। उसने एक कमरे में आरोपित को बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और सभी घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर क्राइम एवं फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जमा कराया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।


परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी नुसरत

नुसरत का पति आपराधिक मामले में जेल में है। नुसरत पहले सिविल डिफेंस में काम करती थी, लेकिन यहां से नौकरी छूटने के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगी। चूंकि पति जेल चला गया था इसलिए परिवार चलाने की जिम्मेदारी भी उसी पर थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में घायल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। उस्मान के बयान के आधार पर हत्या, हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए बनेंगे 53 फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
387215

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com