search

ब्राजिल के राष्ट्रपति लूला का भारत दौरा, AI समिट में लेंगे हिस्सा; कूटनीतिक हलचल तेज

LHC0088 3 hour(s) ago views 568
  

ब्राजिल के राष्ट्रपति लूला का भारत दौरा AI समिट में लेंगे हिस्सा कूटनीतिक हलचल तेज (फाइल फोटो)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अगले सप्ताह राजधानी दिल्ली में कूटनीतिक गतिविधियां चरम पर रहने वाली हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के प्रस्तावित दौरे के साथ ही अब ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहे इस दौरे को भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राष्ट्रपति लूला 19-20 फरवरी को आयोजित दूसरे \“एआई इम्पैक्ट समिट\“ में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी इस सम्मेलन में प्रमुख मेहमान के तौर पर शामिल होंगे।
पीएम मोदी के साथ करेंगे वार्ता

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 21 फरवरी को उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों देश आपसी संबंधों की पूरी रूपरेखा की समीक्षा करेंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, दुर्लभ खनिजों, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अंतरिक्ष सहयोग जैसे क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा होगी।

दोनों नेता वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, संयुक्त राष्ट्र सुधार, वैश्विक शासन व्यवस्था और ग्लोबल साउथ से जुड़े विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच एक नये सहयोग की घोषणा होने की संभावना है।

राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनसे मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी राष्ट्रपति लूला से भेंट करेंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि राष्ट्रपति लूला के साथ लगभग 14 मंत्री और ब्राजील की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा।

प्रतिनिधिमंडल के मंत्री अपने भारतीय समकक्षों से मुलाकात करेंगे, जबकि कारोबारी प्रतिनिधि मंडल एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेगा। इससे दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक और निवेश संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। दक्षिण अमेरिका में ब्राजील भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यह राष्ट्रपति लूला की भारत की छठी यात्रा होगी।
2004 में आए थे भारत

इससे पहले वह 2004 में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे और सितंबर 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी भी जुलाई 2025 में ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा पर गए थे, जो पिछले 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ब्राजील यात्रा थी। दोनों नेताओं की हालिया मुलाकात नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में जी-20 बैठक के दौरान हुई थी।

हाल के वर्षों में भारत व ब्राजील तेजी से एक दूसरे के करीब आए हैं। जी-20, ब्रिक्स के सदस्य होने के नाते इनके बीच संपर्क बढ़ रहा है। जुलाई, 2025 में जब पीएम मोदी वहां गये थे तब दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक 20 अरब डॉलर के द्विपक्षीय कारोबार का लक्ष्य रखा था। अभी यह करीब 15 अरब डॉलर है। दोनों देश विकासशील व कम विकसित देशों के हितों की बात करते हैं।

अब परेशान नहीं कर पाएंगे रिकवरी एजेंट, RBI ने लागू किए सख्त नियम; अगर घर पहुंचे तो क्या करें?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158687