कर्ज में डूबे एक्टर को मिला एक और प्रोजेक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इस वक्त चेक बाउंस केस (Check Bounce Case) को लेकर चर्चा में हैं। एक दशक से चल रहे चेक बाउंस केस में एक्टर को जेल जाना पड़ा है। उन पर 9 करोड़ रुपये (Rajpal Yadav Debt) का कर्ज है।
राजपाल यादव के पास चुकाने के लिए 9 करोड़ रुपये नहीं थे जिसकी वजह से उन्हें सरेंडर करना पड़ा। वह इस वक्त तिहाड़ जेल (Rajpal Yadav In Jail) में बंद हैं। राजपाल यादव को लोन डिफॉल्ट मामले में जेल की सजा सुनाने के बाद सलमान खान (Salman Khan Help Rajpal Yadav), अजय देवगन और वरुण धवन जैसे सितारों ने उनका समर्थन किया। अब एक और राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं।
राजपाल यादव को मिली एक और मदद
यह कोई और नहीं बल्कि पंचायत और गुल्लक जैसी सीरीज बना चुकी द वायरल फीवर (TVF) है। टीवीएफ ने एक पोस्ट के जरिए राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया है। TVF ने राजपाल यादव का साथ देने का वादा किया है और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है। वह राजपाल के साथ एक वेब सीरीज बनाना चाहते हैं।
राजपाल यादव को ऑफर की गई सीरीज
TVF ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, “इस मुश्किल घड़ी में हम राजपाल यादव जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। राजपाल यादव जी, हर दौर में आपके काम ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। हम आपके साथ हैं और आपका पूरा समर्थन करते हैं।“
TVF ने आगे लिखा, “हम सच में एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे। एक ऐसी सीरीज, जिसमें दर्शक आपकी उस जादूगरी को और करीब से देख सकें जो आप अपने साथ लेकर चलते हैं।“
यह भी पढ़ें- 20 की उम्र में Rajpal Yadav की शादी, चंद महीनों में पहली पत्नी की मौत; दूसरी बीवी ने किया सौतेली बेटी को विदा!
क्यों जेल में बंद हैं राजपाल यादव?
राजपाल यादव ने साल 2012 में आई अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म \“अता पता लापता\“ मूवी के लिए \“मुरली प्रोजेक्ट्स\“ से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, फिल्म की असफलता के बाद वह यह लोन नहीं चुका पाए। अब यही रकम ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये हो गई। इस रकम को न चुका पाने के चलते राजपाल यादव ने खुद को सरेंडर कर दिया है और इस वक्त वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़ें- घर में शहनाई, जेल में तन्हाई: 4 रातें और कालकोठरी में बिताएंगे Rajpal Yadav, 16 फरवरी को होगी घर वापसी? |
|