search

Sunjay Kapur की पत्नी प्रिया कपूर का ननद मंधीरा कपूर स्मिथ पर मानहानि का मुकदमा, मांगा 20 करोड़ का हर्जाना

cy520520 3 hour(s) ago views 233
  

संजय कपूर की पत्नी ने अपनी ननद के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा। फोटो: आकाईव



- ननद मंधीरा कपूर स्मिथ पर मानहानि का आरोप लगाकर मांगा 20 करोड़ रुपये का हर्जाना

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर स्मिथ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस किया है। प्रिया कपूर ने मंधीरा पर मीडिया में गलत तरीके से तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए 20 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

मंधीरा कपूर के खिलाफ इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म और इनकंट्रोवर्शियल नाम के पाॅडकास्ट में दिए गए बयानों को लेकर मुकदमा दायर किया गया है। शो की होस्ट पूजा चौधरी को भी इस केस में पक्षकार बनाया गया है।

प्रिया कपूर ने याचिका में कहा कि मंधीरा कपूर स्मिथ ने पाॅडकास्ट में प्रिया कपूर को एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर पेश किया और यह भी कहा कि परिवार की दौलत और विरासत सिर्फ खून के रिश्ते और उसके बच्चों की है, जबकि प्रिया कपूर पर विरासत को कब्जाने और संजय कपूर के परिवार के सदस्यों को नजरअंदाज करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

मंधीरा ने यह भी आरोप लगाया था कि संजय कपूर की मौत के बाद प्रिया कपूर ने गलत तरीके से पैसे के फायदे हासिल किए। प्रिया कपूर का तर्क है कि उन्हें बदनाम करने वाली सामग्री जानबूझकर यूट्यूब, इंटाग्राम और एक्स जैसे डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर डाले गए।

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ संपत्ति के विवाद से जुड़ा एक अन्य मामला भी हाई कोर्ट में लंबित है, जिस पर अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।



यह भी पढ़ें- अगर लीक हुई तो खुद क्यों नहीं बताया? पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब पर पेंगुइन से दिल्ली पुलिस की पूछताछ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156418