search

बस्‍ती में 25 बीघे खड़ी फसल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खाली कराया गया कब्‍जा

Chikheang 3 hour(s) ago views 302
  



संवाद सूत्र, टिनिच, बस्ती। अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत की 25 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने के लिए भानपुर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। ग्राम पंचायत की पशुचर की भूमि पर कब्जा खाली कराया गया। भूमि पर सरसों और गेहूं की फसल बोई गई थी।

कब्जेदार मिन्नत करते रहे। गुहार लगाते रहे, लेकिन तहसील प्रशासन का दिल नहीं पसीजा और करवाई पूरी कराई गई। गांव वालों का सिर्फ इतना कहना था कि कुछ दिनों की मोहलत मिल जाए और गेहूं और सरसों की फसल तैयार हो जाए। वह उसे काट लें फिर जमीन छोड़ दी जाएगी।

राजस्व ग्राम भदना में पशुचर की भूमि पर कब्जे को लेकर के ऑनलाइन शिकायत की गई थी। इसके बाद गुरुवार को नायब तहसीलदार पूजा वर्मा की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक शक्तिशरण यादव, क्षेत्रीय लेखपाल राम पूजन यादव, उदित नरायण सिंह, सतीश अग्रवाल, सूर्यभान, हीरालाल, शुभम गुप्ता के टीम भदना गांव पहुची।

नायब तहसीलदार पूजा वर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायत हुई थी। जिस पर टीम ने जांच किया और पाया की पशुचर मे गेंहू और सरसों की फसल खडी है। जिसे खाली कराने की कार्यवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में किशोरी से मिलने बस्ती से आया इंस्टाग्राम दोस्त, ले गया साथ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160598