search

महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त में मिलेंगे 20-20 हजार, बैंक अकाउंट में कब आएंगे पैसे?

deltin33 3 hour(s) ago views 398
  

महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त में मिलेंगे 20-20 हजार



जागरण संवाददाता, आरा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भोजपुर जिले के हजारों पात्र महिलाओं के खाते में मार्च के अंतिम सप्ताह तक दूसरी किस्त की राशि जाएगी। यह उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिन्हें गत नवंबर माह में 10-10 हजार रुपये की राशि मिल चुकी है। दूसरी किस्त की राशि 20 हजार रुपये होगी। इसमें महिला उद्यमी को पांच हजार रुपये मिलाकर रोजगार को बढ़ाना होगा।

राशि महिला उद्यमी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जाएगी। इसके पहले जीविका दीदी जिला कार्यालय को दो लाख रुपये के योग्य महिला उद्यमी का चयन करना है। मानक के अनुसार, पात्र महिलाओं को राशि मिलेगी। कब तक इसे मुख्यालय में भेजना है, संबंध में दिशा निर्देश नहीं आया है।

जीविका दीदी कार्यालय के वरीय पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कब तक योग्य महिला उद्यमी को चयन करके सूची भेजनी है। अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि मार्च में दो लाख रुपये में से 20 लाख रुपये की राशि उद्मी महिला के बैंक खाते में जाएगी।

जानकार लोगों ने बताया कि हर किस्त में महिला उद्यमी को उद्यम के विकास के लिए 25 प्रतिशत राशि मिलानी होगी। तीसरी किस्त में 40 हजार रुपये मिलेगा। इसमें 10 हजार रुपये और चौथी किस्त के रूप में 60 हजार रुपये मिलेगा। इसमें महिला उद्यमी को 15 हजार रुपये मिलाना हाेगा।

इस तरह से उद्यम विभाग किस्तों में राशि जारी करेगा। इस बीच वह निगरानी भी करेगा, ताकि उद्यम खड़ा करने में दिक्कत नहीं हो।
महिला उद्यमी के दूसरी किस्त के लिए मानक तय

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, महिला उद्यमी के दूसरी किस्त जारी के पहले उसको मानक के मापदंड पर सही उतरना होगा। उसे अपना उद्योग का भौतिक सत्यापन कराना होगा। जीविका समूह से जोड़ना होगा।

समूह की बैठक में नियमित शामिल होना और अपने हिसाब किताब का सही डेटा उपलब्ध कराना होगा। उपर्युक्त मानक पाये जाने के बाद महिला उद्यमी को दूसरी किस्त मिलेगी। तीसरीऔर चौथी किस्त के लिए अलग मापदंड तय होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470004