search

तैयार हो जाइए! मार्च 2026 तक बरेली को मिलेगा पहला मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Chikheang 2026-2-12 17:56:49 views 1058
  

जिले में बन रहा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय। सौ. शिक्षा विभाग



जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण जल्द पूरा होने की आस बढ़ गई है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विकसित किया जा रहा है। जिले में विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में झुमका चौराहे के निकट धंतिया गांव में विद्यालय तैयार किया जा रहा है।

विद्यालय निर्माण पर कुल 1.55 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनीता ने बताया कि परियोजना के लिए अब तक 93.37 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आई है।

इस परियोजना को 26 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को जल्द ही बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

करीब एक एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे इस कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, बेहतर पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, खेल मैदान और अन्य आवश्यक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के तैयार होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और उन्हें दूर के विद्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बीएसए डा. विनीता ने बताया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी स्तर की शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देने में सहायक साबित होगा।




यह भी पढ़ें- यूपी बजट का असर: बरेली में खुलेंगे क्लास 1 से 12वीं तक के शानदार कंपोजिट विद्यालय, प्राइवेट स्कूलों को देंगे मात
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244