search

रतवल–धनहा टेक्सटाइल पार्क के लिए 1719 एकड़ जमीन की हुई पहचान, विधायक ने मांगी समय सीमा

deltin33 2026-2-12 17:56:42 views 997
  

Employment Generation Opportunity: विधायक ने कहा कि इससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Industrial Development In Bihar: रतवल–धनहा पुल के समीप प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क को लेकर बगहा के भाजपा विधायक राम सिंह ने विधानसभा में जोरदार ढंग से मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने और स्पष्ट समय-सीमा तय करने की मांग की।

विधायक ने सदन को अवगत कराया कि टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए कुल 1719 एकड़ भूमि चिह्नित की जा चुकी है। पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी द्वारा यह भूमि पूर्व में ही बिहार सरकार को सौंप दी गई है।
अर्थव्यवस्था को नई दिशा

राम सिंह ने कहा कि यदि इस भूखंड को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाता है, तो इससे न केवल पश्चिम चंपारण बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय युवाओं को पलायन से राहत मिल सकेगी।
बाजार को भी मिलेगा लाभ

उन्होंने यह भी कहा कि मेगा टेक्सटाइल पार्क परियोजना औद्योगिक विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे छोटे व्यापारियों, परिवहन क्षेत्र और आसपास के बाजारों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
ठोस योजना बनाने की मांग

विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तेज करते हुए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इस प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है और वे इसे रोजगार व विकास की बड़ी उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131