search

Dasun Shanaka ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाई तबाही, बस एक गेंद कम होती तो टूट जाता रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

cy520520 3 hour(s) ago views 105
  

Dasun Shanaka की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 के 16वें मैच में श्रीलंकाई टीम ने ओमान पर 105 रन की जीत दर्ज की। इस मैच में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका ने 19 गेंद पर तेज अर्धशतक ठोककर तबाई मचाई और ओमान के गेंदबाजों की धुनाई की। उन्होंने मैच में अपना ही रिकॉर्ड धराशायी तो किया ही, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर डाली।  
Dasun Shanaka की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी

दरअसल, श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दासुन शनाका (Dasun Shanaka) पहले बैटर बन गए हैं। हैरानी की बात ये है कि वो इस लिस्ट में पहले से ही टॉप पर थे। दाएं हाथ के बैटर दासुन ने ओमान (Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026) के खिलाफ महज 19 गेंदों में टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, जो कि श्रीलंका के लिए भी टी20आई क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक रहा।  

पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में शनाका ने कमाल की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने 2023 में पुणे में भारत के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं, उन्होंने 21 गेंद में 2007 टी20 विश्व कप में जोहानिसबर्ग में केन्या के खिलाफ तूफानी फिफ्टी पूरी की थी। इतनी ही गेंदों में 2009 में भारत के खिलाफ कुमार संगकारा ने अर्धशतक जड़ा था।

टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी (गेंद के हिसाब से)

दासुन शनाका बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026 विश्व कप- 19 गेंद

दासुन शनाका बनाम भारत, पुणे, 2023- 20 गेंद

महेला जयवर्धने बनाम KEN, जोबर्ग, 2007 विश्व कप- 21 गेंद

कुमार संगकारा बनाम इंडिया, नागपुर, 2009 विश्व कप- 21 गेंद
रोहित के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

दासुन शनाका ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे तेज अर्धशतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। ये रिकॉर्ड अब तक रोहित शर्मा के नाम दर्ज था जिन्होंने विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अब शनाका ऐसा करने वाले एक और कप्तान बन गए हैं जिन्होंने विश्व कप में 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।

यह भी पढ़ें- SL vs Oman: ओमान पर दर्ज की \“विराट\“ जीत, श्रीलंका ने इंग्लैंड को पछाड़ा तो भारत की कर डाली बराबरी

यह भी पढ़ें- SL vs OMAN: श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम, पल्लेकल में होगी दोनों टीमों की टक्‍कर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156325