search

युवक की अश्लील टिप्पणी से महिला हुई आगबबूला, बस अड्डे पर जमीन पर गिराकर पीटा, भीड़ ने भी दिया साथ

deltin33 6 hour(s) ago views 431
  

युवक की पिटाई करती महिला। वीडियो ग्रैब  



जागरण संवाददाता, बिजनौर। रोडवेज बस अड्डे पर गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक को महिला ने जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कई लोगों ने भी उसे पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

  

महिला ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील टिप्पणी की। जिसके बाद उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों ने भी आरोपित की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। हालांकि महिला ने लिखित में शिकायत नहीं की और बाद में रोडवेज बस में सवार होकर गंतव्य को रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर महिला ने कीटनाशक पीते हुए वीडियो किया पोस्ट, 10 मिनट में दरवाजे पर पहुंची UP पुलिस
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

धामपुर थाना क्षेत्र में नगीना मार्ग स्थित गांव पीपलसाना के रेलवे फाटक के पास बुधवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर हबीबवाला स्टेशन मास्टर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- महिला सिपाही और हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, SP ने किया दोनों को सस्पेंड

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिससे मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान लगभग 35 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र अनिल निवासी गांव बसेड़ा खेमचंद, थाना धामपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
वाहन की टक्कर से युवक की मौत

धामपुर क्षेत्र में स्योहारा मार्ग स्थित मुन्नी देवी मंदिर के पास गुरुवार रात लगभग नौ बजे महेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी मुन्नी देवी कॉलोनी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे नगर के दमयंती देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई धीरेंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। महेंद्र रात में मुन्नी देवी मंदिर के पास स्थित कांवड़ शिविर से वापस लौट रहा था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469998