search

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति, दो रूट पर बाईपास निर्माण का टेंडर जारी

cy520520 2026-2-12 14:57:17 views 1027
  

रोसड़ा शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति, दो रूट पर बाईपास निर्माण का टेंडर जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)



संवाद सहयोगी, रोसड़ा। रोसड़ा में बाईपास निर्माण को ले दोबारा निविदा का प्रकाशन किया गया है। 70 करोड़ 90 लाख की लागत से दो बाईपास निर्माण का उक्त टेंडर निकलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दिख रही है। लोगों को अब जाम के झाम से मुक्ति मिलने की आस भी प्रबल हो गई है।

संपूर्ण विधानसभा के लोग अपने विधायक वीरेंद्र कुमार को साधुवाद दे रहे हैं। बताते चलें कि विधायक बनने के बाद से वीरेंद्र कुमार द्वारा लगातार इस मांग को विधानसभा में उठाया गया। विभाग द्वारा पूर्व में निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ भी की गई, लेकिन तकनीकी कारण से निष्पादित नहीं हो सकी।

दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद भी लगातार वीरेंद्र कुमार विभाग पर दबाव बनाते रहे। विगत माह उन्होंने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से भी इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की और उनके द्वारा योजना से संबंधित निविदा निष्पादन की प्रक्रिया अंतिम चरण में रहना बताया गया था।

मंत्री के इस आश्वासन से ही रोसड़ावासियों के अंदर एक बार जाम से मुक्ति मिलने की आस जगी थी। निविदा जारी होने के बाद यह आस और मजबूत हो गई।

निविदा में दो बाईपास में एक उत्तरी बाईपास में कलवारा चौक से लालपुर मुहम्मदपुर व पवरा तथा दक्षिणी बाईपास में रहुआ से दौलतपुर तक कुल 13.815 किमी लंबाई में निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है।


मेरे द्वारा बाईपास निर्माण की आवश्यकता बताते हुए विभागीय मंत्री से लगातार आग्रह किया गया। वस्तुस्थिति की जानकारी भी दी गई। पथ निर्माण मंत्री द्वारा शीघ्र कार्य प्रारंभ होने का आश्वासन दिया गया था। उनके आश्वासन के अनुरूप निविदा जारी कर दी गई है। रोसड़ावासियों की ओर से मैं उन्हें साधुवाद देता हूं। - वीरेंद्र कुमार, विधायक, रोसड़ा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725