search

यमुनानगर में दोस्ती हुई शर्मसार, बाइक की चाबी नहीं दी तो दोस्तों ने कटर से किया युवक की गर्दन से हमला

LHC0088 2026-2-12 14:57:10 views 958
  

यमुनानगर के दामला गांव में बाइक की चाबी न देने पर विवाद (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बाइक की चाबी न देने पर हुए विवाद में युवक को उसके ही दोस्तों ने पीटा। उसकी गर्दन पर कटर से वार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किया है।  

गांव अलाहर निवासी आर्यन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रादौर स्थित इस्जैक फैक्ट्री में कार्य करता है। आठ फरवरी को चचेरे भाई कार्तिक के साथ बाइक पर कपालमोचन गया हुआ था। साथ में गांव के ही हिमांशु, विशाल व शिवम भी अपनी बाइक पर गए थे। जब वहां से घूमकर वापिस दामला में पहुंचे तो पेशाब करने के लिए रूक गए।

तभी कार्तिक बाइक की चाबी मांगने लगा। उसे मना कर दिया। इस बात पर कार्तिक, हिमांशु, विशाल व शिवम ने गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। वह इस बात से गुस्सा थे कि कार्तिक को बाइक की चाबी क्यों नहीं दी। बात बढ़ने पर शिवम ने जेब से कटर निकाला और गर्दन पर वार कर दिया।

जिससे घायल हो गया। किसी तरह से आरोपित से बचकर बाइक लेकर चलने लगा तो खून बहने से चक्कर आ गया और सड़क पर जा गिरा। जब होश में आया तो रादौर सीएचसी में दाखिल था। जहां से यमुनानगर रेफर कर दिया गया। वहां से भी गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126