search

कहीं फ्री में पढ़ाई तो कहीं 16 हजार फीस! विदेश में जाकर बनें वकील, एडमिशन के लिए ये हैं 4 सस्ते देश

deltin55 2026-2-12 14:07:13 views 31

जो लोग भारत में कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है। NLUs और सरकारी लॉ कॉलेजों से मिलने वाली डिग्री BCI द्वारा मान्यता प्राप्त होती है, जिससे छात्रों को लीगल प्रैक्टिस की इजाजत मिल जाती है। NLU दिल्ली, NLSIU बेंगलुरु, NALSAR हैदराबाद देश के टॉप लॉ कॉलेज हैं। GLC मुंबई और ILS पुणे भी बेस्ट माने जाते हैं। इन संस्थानों में ट्यूशन फीस 50 हजार से 2.5 लाख रुपये सालाना है। यहां आपको 5 वर्षीय BA LLB, 3 वर्षीय LLB और LLM प्रोग्राम पढ़ने का मौका मिल जाएगा। (Gemini)



​यूरोपीय देश जर्मनी में आपको हम्बोल्ट-यूनिवर्सिटैट जू बर्लिन और यूनिवर्सिटैट हैम्बर्ग जैसे संस्थान में पढ़ने का मौका मिलेगा। हम्बोल्ट-यूनिवर्सिटैट जू बर्लिन इंटरनेशनल और यूरोपीय लॉ से जुड़े प्रोग्राम की पढ़ाई करवाता है, जबकि यूनिवर्सिटैट हैम्बर्ग सुलभ और हाई क्वालिटी वाली कानूनी शिक्षा के लिए जाना जाता है। जर्मनी में ट्यूशन फीस 150 से 400 यूरो प्रति सेमेस्टर (लगभग 13,000 रुपये से 35,000 रुपये) है। सरकारी यूनिवर्सिटीज में ये फीस भी नहीं देनी होती है, जहां सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटिव फीस भरनी होती है। यहां रहने-खाने का खर्च 800 से 1200 यूरो प्रति माह (लगभग 75,000 रुपये से 1.05 लाख रुपये) है। (Pexels)

​फ्रांस में आपको यूनिवर्सिट पेरिस 1 पैंथियन-सोरबोन और साइंस पो जैसी यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका मिलेगा। यूनिवर्सिट पेरिस 1 पैंथियन-सोरबोन कानून और मानवाधिकार के लिए जाना जाता है। साइंस पो में अच्छा इंटरनेशनल लॉ और पॉलिसी करिकुलम है। फ्रांस में ट्यूशन फीस 189 से 261 यूरो प्रति वर्ष (लगभग 16,500 रुपये से 23,000 रुपये) है। रहने-खाने का खर्च 850 से 1,200 यूरो महीना (लगभग 75,000 रुपये से 1.05 लाख रुपये) के बीच है। यहां पर आप LLB, LLM, यूरोपियन लॉ, बिजनेस लॉ जैसे कोर्स कर सकते हैं। फ्रांस में अंग्रेजी में भी पढ़ाई करवाई जाती है। (Pexels)

नॉर्वे में कानून की पढ़ाई के लिए ओस्लो यूनिवर्सिटी और बर्गन यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हैं। पब्लिक इंटरनेशनल लॉ, मैरिटाइम लॉ, ह्यूमन राइट्स जैसी चीजें पढ़ने के लिए ओस्लो यूनिवर्सिटी बेस्ट है। इसी तरह से कानून की पढ़ाई किफायती दाम में करने के लिए बर्गन यूनिवर्सिटी को अच्छा माना जाता है। यहां ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है, लेकिन सेमेस्टर फीस के तौर पर 50 से 100 यूरो देने पड़ते हैं। रहने-खाने का खर्च 1000 से 1,500 यूरो (लगभग 88,000 से 1.32 लाख रुपये) महीना के बीच है। यहां पर LLB और LLM दोनों ही कोर्स करने का मौका मिलता है। (Pexels)
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
140324