23 साल की जाह्नवी कंडुला की मौत 2023 में हुई थी, जब एक स्पीडिंग पुलिस अधिकारी ने उन्हें सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी थी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत के मामले में उसके परिवार को लगभग 262 करोड़ रुपये का देने की पेशकश की गई है। यह रकम इतनी बड़ी है कि अमेरिकी इतिहास में पुलिस की लापरवाही से हुई मौत के मामलों में यह सबसे ज्यादा मुआवजे में से एक है।
23 साल की जाह्नवी कंडुला की मौत 2023 में हुई थी, जब एक स्पीडिंग पुलिस अधिकारी ने उन्हें सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी थी। जाह्नवी कंडुला भारत से आई थीं और सीएटल में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के कैंपस पर इंफॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर्स डिग्री कर रही थीं। |